बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का कनेक्शन अब सीधे मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़ गया है!
मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने परदेशीपुरा इलाके से आरोपी प्रांजल को धर दबोचा है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।
आरोपी अपने भाई के इलाज की आड़ में इंदौर में छिपा हुआ था, जिसकी भूमिका हथियारों की सप्लाई और हमले की साजिश से जुड़ी बताई जा रही है।
मुंबई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा चुकी है।