खातेगांव: दिलीप पूरी पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी गजेंद्र को खातेगांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली गजेंद्र के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।