मध्यप्रदेश के देवास में अवैध शराब की चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की जान जाने के मामले में नया मोड़ आया है।
जांच के दौरान कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल की टिमरनी स्थित शराब दुकान में पार्टनरशिप की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है।
वहीं, जब्त वाहन में गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर बिना वैध परमिट के शराब ले जाने की बात भी सामने आई है। भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर सवाल उठाए हैं।